फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्रोन से दवा का छिड़काव करतीं नजर आएंगी महिलाएं

विज्ञापन
ड्रोन दीदी पूजा सिंह के साथ अन्य लोग।स्रोत-स्वयं - फोटो : poni news
विज्ञापन
बदायूं। जल्द ही खेतों में फसलों को कीट से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करते ड्रोन नजर आएंगे। इनको उड़ाने वाले पुरुष नहीं, बल्कि समूह की महिलाएं होंगी, जो ड्रोन दीदी के नाम से जानी जाएंगी। स्वयं सहायता समूह से जनपद की सात महिलाओं का चयन ड्रोन दीदी के लिए किया जा चुका है, जबकि 10 का चयन अभी बाकी है। प्रशिक्षण के बाद अब तक एक महिला को ही ड्रोन मिल सका है।
विज्ञापन


जिला मिशन प्रबंधक मोहम्मद उवैस सिद्दीकी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत समूहों की सात महिलाओं का चयन किया गया है। सलारपुर विकास खंड की बिनावर निवासी पूजा सिंह को ड्रोन मिल सका है। वह इस क्षेत्र में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। छह अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने की प्रक्रिया अभी चल रही है। उन्हें भी जल्द ड्रोन मिल जाएंगे।


समूह की महिलाएं खेती को बनाएंगी आसान
समूह की महिलाएं ड्रोन के सहारे कृषि कार्य को आसान करेंगी। कीटनाशक या नैनो यूरिया छिड़काव के लिए किसान उनकी मदद ले सकेंगे। इससे महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। - अखिलेश चौबे, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें