फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ओरछी में दूसरे दिन भी शराब दुकान पर महिलाओं का हंगामा, बंद कराने की मांग

Sun, 01 Nov 2026 05:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के ओरछी कस्बे में शराब ठेके के विरोध में रविवार को दूसरे दिन भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुकान बंद कराने की मांग की। आबकारी अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने ठेका बंद करने में चार-पांच माह लगने की बात कही।
विज्ञापन
महिलाओं से बात करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी तिराहे पर स्थित शराब ठेके के विरोध में रविवार को दूसरे दिन भी गांव की महिलाओं ने घेराबंदी कर प्रदर्शन किया। असाफपुर, इस्लामनगर को जाने वाले मुख्य तिराहे पर स्थित इस ठेके को बंद करने की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं।

विज्ञापन




महिलाओं का आरोप था कि शराब दुकान के कारण उनके पति शराब पीकर मारपीट करते हैं और बच्चों को परेशान करते हैं। तिराहे से छात्राओं और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। नशे में युवक छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करते हैं। ठेका खुलने का समय सुबह 10 से रात 10 बजे तक है, लेकिन यहां 24 घंटे शराब मिलती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में हनीट्रैप: महिला ने दोस्ती कर युवक को फंसाया, होटल में बंधक बनाकर 23 हजार रुपये वसूले
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आबकारी अधिकारी बिसौली के बाहर होने पर बिल्सी के आबकारी अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहंच गए। उन्होंने कहा कि ठेका बंद कराने में कानूनी प्रक्रिया के चलते चार से पांच माह लग सकते हैं। 

24 घंटे शराब की बिक्री के आरोप पर आबकारी अधिकारी ने कहा कि अब 24 घंटे शराब नहीं बिकने दी। नियमों को उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में माया, लौंग श्री, नन्ही, जवा, प्रेमवती, पूजा, ज्ञानवती, मीना, रेखा, गीता, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें