संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शहर के आरके रिसोर्ट में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि समाज में एकजुटता के लिए आपसी भाईचारा बढ़ाना होगा और अभिमान व ईर्ष्या को त्यागकर समरसता व समानता का भाव विकसित करना होगा। अग्रवंशियों को राजनीतिक रूप से भी सशक्त होना होगा।
सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल सेवा समिति उझानी के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार गोयल और अग्रवाल सभा बिसौली के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अग्रवाल समाज के जूनियर और सीनियर बच्चों की ओर से एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवंशी कम संख्या में होने के बावजूद देश की औद्योगिक उन्नति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सभा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम को बृजेंद्र कुमार गोयल, संजय कुमार अग्रवाल, पूनम अग्रवाल और पवन गोयल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. एसएन गोविल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, रवि बंसल, मधु अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बदायूं के आरके रिसोर्ट में अग्रसेन जयंती पर बृहस्पतिवार की रात आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज