फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में महिला बंदी बैरक के लिए टीवी दिया

Mon, 08 Jun 2015 07:43 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में महिला बंदियों बैरक के लिए डॉ. उर्मिलेश जन चेतना समिति की ओर से एक रंगीन टीवी प्रदान किया गया। इस अवसर बंदियों और उनके बच्चों के लिए फल एवं बिस्कुट इत्यादि का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे जिला कारागार में डॉ. उर्मिलेश जन चेतना समिति के सदस्यों ने पहुंचकर जेल अधीक्षक लक्ष्मी नारायण दोहरे एवं जेलर अरविंद पांडेय को महिला बंदियों के लिए एक टीवी दिया। समिति के सचिव डॉ. अक्षत ने आश्वासन दिया कि आगे भी समिति की ओर से अन्य आवश्यक सामान जेल के लिए प्रदान किया जाएगा। शीघ्र कारागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. राम बहादुर व्यथित, डॉ. सोनरूपा विशाल, नरेश शंखधार, रिचा अशेष, अतुल श्रोत्रिय, शशांक यादव, श्रीकांत मिश्र, इकबाल असलम, सौरभ शंखधार, सुमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें