सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों का मालवीय आवास पर धरना सोमवार को जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि दो माह बीतने के बाद भी उनकी मांगों पर जिला प्रशासन कोई विचार नहीं कर रहा। उनको उपेक्षित किया जा रहा है। अगर यही रवैया रहा, तो वह आंदोलन की धार को और तेज करने को विवश होंगे। धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि किसी भी हालत में अपने देयकों को लेकर रहेंगे। कहा कि ग्रेच्युटी और फंड का भुगतान को लेकर प्रशासन और मिल प्रबंधन अपनी शर्तों के साथ देना चाहता है। धरना के दौरान कई चक्र वार्ता के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। ये स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। धरनास्थल पर चैतन्य वीर शर्मा, नौबत सिंह यादव, वेदराम, पूरनलाल, छोटे लाल, गोकिल, सियाराम, अलीजान, बलराम यादव, राजपाल सिंह, योगेश चंद्र शर्मा, भजन लाल, अबरार हुसैन, शुजाउल हसन, अब्दुल अजीज आदि मौजूद रहे।