फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कर्मयोगी एप से 1378 समूह की महिलाएं बनेंगी साक्षर

Mon, 13 Apr 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आईगाॅट कर्मयोगी एप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं शिक्षित महिलाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षित जाएगा। चार घंटे के प्रशिक्षण के बाद समूह की महिलाओं को एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


नए वित्तीय सत्र में आईगाॅट कर्मयोगी (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) पोर्टल व एप सभी सरकारी विभागों के लिए अनिवार्य किया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 10वीं पास महिलाओं का पोर्टल पर पंजीकृत कर चार घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह चार घंटे का प्रशिक्षण एक दिन के लिए नहीं सात दिन का है। इसे साधना सप्ताह नाम दिया गया है। जिले में 1378 महिलाओं को एप के माध्यम से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। एआई सहित पोर्टल या एप वीडियो ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास सहित कुल 4600 कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला मिशन प्रबंधक अरविंद चौबे ने बताया कि समूह की महिलाओं को इनके मोबाइल फोन में एप इंस्टाॅल कराते हुए पंजीकरण पूरा कराया जा चुका है। सोमवार से शनिवार तक साधना सप्ताह के तहत ऑनलाइन उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता व नागरिक सेवा जैसे विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण व्यवस्था हर दिन आधे घंटे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

समूह की 1378 महिलाओं में से 250 महिलाओं के मोबाइल नंबर गलत होने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब इनके नंबर अपडेट कराने के बाद इनका प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें