फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों के बीच में दबकर महिला गंभीर

Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
-चालक की लापरवाही से हुआ हादसा 
 दिल्ली से दातागंज क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रही एक महिला दो बसों के बीच में दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर गंभीर हालत को देखते हुए बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ था। पुलिस बस को सिविल लाइंस थाने ले गई। 
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना की ओमवती दिल्ली से आई थी, वह अपने गांव में जा रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्यास लगने पर वह एआरएम भवन के नीचे लगे वाटर बूथ से पानी भरकर टिन शेड की ओर जा रही थी। बीच में कई बसों के खड़े होने की वजह से वह दो बसों के बीच में स्थित करीब एक मीटर जगह से निकल रही थी। इसी दौरान पीछे की ओर गियर में खड़ी बस की स्टीयरिंग साफ कर रहे ड्राइवर की बस स्टार्ट होकर आगे खड़ी बस से टकरा गई। इसके बीच में दबकर ओमवती के सिर सहित पूरे शरीर में गंभीर चोंटे आईं। हालत गंभीर होते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें