फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकास विभाग की बंधुआ मजदूरी नहीं करेंगे’

Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- पंचायतीराज के सभी घटक संगठनों का धरना-प्रदर्शन
 पंचायतीराज विभाग के सभी घटक संगठनों ने संयुक्त रूप से पंचायतीराज सेवा परिषद उप्र के बैनर तले मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर अपने अधिकार को जंग का एलान किया। कहा कि वे विकास विभाग की बंधुआ मजदूरी नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी राजेश यादव भी पहुंचे। उन्होंने पंचायतराज संगठनों की मांग को जायज बताया और कहा कि आंदोलनकारियों के साथ हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल यादव ने कहा कि पंचायतीराज विभाग को ग्राम विकास विभाग के बंधुआ मजदूरों के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए भले ही बड़े आंदोलन क्यों न करने पड़ें। उद्योग निरीक्षक शशिकांत शर्मा ने कहा कि पंचायतराज स्वंतंत्र संस्था है। उसमें अपने कार्य और व्यवस्थाओं के लिए अपनी क्षमताएं हैं। जिला महामंत्री महेश कुमार गिरि ने कहा कि ग्राम विकास अपने और पंचायतराज को अपने काम देखने होंगे। एक-दूसरे के कामों में कोई अड़ंगा ठीक नहीं है। इस मौके पर जिला मंत्री सतीश शर्मा, अशोक बाबू शर्मा, लल्लू सिंह, जांबाज खां, मदन पाल, प्रेम सिंह, शिव सिंह शाक्य आदि वक्ताओं ने लखनऊ में 17 जून को प्रांतीय धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपनी घोषणा पर कायम रहने को कहा और आह्वान किया कि अपना अस्तित्व बचाने को हर संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रांतीय महासचिव सोहनपाल साहू और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भी यहां पहुंचकर पंचायतीराज विभाग का साथ देने का संकल्प लिया। इस मौके पर रमाकांत वर्मा, सुभाष चंद्र, छत्रपाल सिंह, विजय यादव, अमर पाल यादव, प्रमोद कुमार, रंजीत सिंह, रोहताश कुमार, अजय यादव, अशोक कुमार, देशपाल सिंह पटेल, विजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, प्रदीप यादव, राजनारायण सिंह आदि ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें