फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का लगा आरोप

Tue, 14 Apr 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गांव मलिकपुर में महिला का शव सोमवार अपराह्न कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने परिजनों की मदद से शव उतरवा लिया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया हे।
विज्ञापन

घटना कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। गांव निवासी दिनेश सिंह की 25 वर्षीय पत्नी आरती दोपहर बाद घर में अकेली थी। अपराह्न में परिवार की एक बच्ची घर पहुंची तो वह आरती का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने पुलिस फिर मृतका के मायके उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी में परिजनों को फोन कर दिया।
पुलिस की जांच में महिला की मौत के कारण में घरेलू कलह का भी मामला सामने आया है। बताते हैं कि आरती और उसके पति के बीच सुबह विवाद हो गया था। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने कमरे से मृतका के कपड़ों का नमूना लिया है। नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। मृतका के मायके पक्ष की ओर से हालांकि कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने आत्महत्या और हत्या से जुड़े पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर (क्राइम) ने बताया कि हालात आत्महत्या जैसे दिख रहे हैं। मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ होगी। इसके विपरीत शाम को मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने मौत पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें