फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंगूठी गिरवी रखने पहुंची महिला को पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। सराफ अमित गोयल के प्रतिष्ठान पर सोने की अंगूठी गिरवी रखने पहुंची एक महिला को शक होने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला मंगलवार शाम करीब सात बजे का है।
विज्ञापन

सराफ अमित गोयल ने पुलिस को बताया कि महिला अंगूठी सोने की बताकर गिरवी रखने आई थी। परखने के दौरान अंगूठी बंधेल सोने (सोना नाममात्र और तांबा अधिक) की निकली। सराफ और पुलिस कर्मियों ने महिला से नाम और पते की जानकारी की तो वह गुमराह करने लगी। इसकी भनक लगते ही कई और सराफ भी गोयल के प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। सराफ पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय ने बताया कि महिला को पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। महिला से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें