फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मीरा सराय मोहल्ले में महिला की गला दबाकर हत्या, पोस्टमॉर्टम में पुष्टि

विज्ञापन
बदायूं शहर के सिविल लाइंस के मीरा सराय में विवाहिता का शव मिलने के बाद मोहल्ले में जमा भीड़। सं
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विवाहिता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव उसी के कमरे में बेड के पास बैठे होने की अवस्था में मिला। सिर बेड से टिका हुआ था। दुपट्टा भी उसके गले में कसा हुआ मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

देर रात आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
कटरा ब्रह्मपुर निवासी विवाहिता की मां शकुंतला ने बताया कि उनकी बेटी सुजाता उर्फ नेहा (30) की शादी दस साल पहले मीरा सराय मोहल्ला निवासी जितेंद्र से हुई थी। सुजाता के दो बेटे, अर्नब (9) और गर्व (7) हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से जितेंद्र और उसका परिवार उनकी बेटी को लगातार परेशान करता आ रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोनू के लिए अंगूठी की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह बात करने के लिए सुजाता को फोन लगाया था। उसका फोन बंद जा रहा था। शकुंतला ने बताया कि फोन बंद होने से हमें लगा कि मोबाइल चार्ज नहीं होगा, इसलिए बंद होगा। दोपहर में कॉलेज गई उनकी छोटी बेटी दिशा को उसके एक मित्र ने सुजाता की मौत होने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर मां शकुंतला और भाई सोनू सागर, सुजाता की ससुराल पहुंचे। पुलिस ने उसका शव कमरे से बाहर निकालकर रखा हुआ था। दोनों बच्चे घटना के समय स्कूल गए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी सुजाता उर्फ नेहा को ससुराल पक्ष ने उसके दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया है।
देर रात आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई। सिविल लाइन थाने में मां शकुंतला की ओर से चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मां की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि सुजाता को उसके पति जितेंद्र सिंह, ससुर महेंद्रपाल सिंह और जितेंद्र के दो बहनोई रवि व मौर सिंह ने मिलकर मार डाला है।
इधर, पुलिस ने विवाहिता के पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिस ने उससे पूछताछ की, पुलिस को उसने पूछताछ में बताया कि उसका उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। मंगलवार को किसी बात पर कहासुनी होने पर बच्चों के स्कूल जाने के बाद दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।


चार माह पहले महिला थाने में की थी शिकायत
विवाहिता के भाई सोनू ने बताया कि बहन को उसका पति जितेंद्र परेशान किया करता था। इस संबंध में करीब चार माह पहले महिला थाने में लिखित शिकायत भी की गई थी। इसके बाद महिला पुलिस ने उनकी काउंसिलिंग कराई। दोनों घर आकर रहने लगे थे।


मेरी बेटी को इन लोगों ने मार दिया
मां शकुंतला रो-रोकर कह रही थी कि मेरी बेटी को इन लोगों ने मार डाला है। दोनों बच्चों के स्कूल में होने पर वो कह रही थी कि बच्चों को स्कूल से बुला लो। मां पुलिस से कह रही थी कि मुझे भी मेरी बेटी के पास लिटा दो।

विवाहिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या करना आया है। मृतका की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। मामले में आगे भी जांच कराई जा रही है। -सुमेध मिलिंद जाधव, सीओ सिटी

बदायूं शहर के सिविल लाइंस के मीरा सराय में विवाहिता का शव मिलने के बाद मोहल्ले में जमा भीड़। सं

बदायूं शहर के सिविल लाइंस के मीरा सराय में विवाहिता का शव मिलने के बाद मोहल्ले में जमा भीड़। सं

बदायूं शहर के सिविल लाइंस के मीरा सराय में विवाहिता का शव मिलने के बाद मोहल्ले में जमा भीड़। सं

बदायूं शहर के सिविल लाइंस के मीरा सराय में विवाहिता का शव मिलने के बाद मोहल्ले में जमा भीड़। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें