फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के प्यार में घरवाली पर जुल्म: लाख समझाने पर भी नहीं माना पति तो पत्नी ने चाकू से अपना गला काटा

Mon, 03 Apr 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने चाकू से अपना गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पपताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी साली से शादी करना चाहता है। इस बात का विरोध करने पर वह पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। इससे आहत पत्नी ने सोमवार को अपना गला चाकू से काट दिया। घायल महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


युवक ने करीब दो साल पहले अपनी साली से संबंध बना लिए। इसके बाद वह आए दिन ससुराल जाने लगा। वह अकेला ही ससुराल जाता। कई कई दिन तक वहीं रुकता। चूंकि जीजा-साली का रिश्ता था, इसलिए किसी ने दोनों पर शक नहीं किया। इधर, युवक की पत्नी अपने मायके जाने की जिद करती तो वह उसे नहीं ले जाता था। 

विरोध पर पत्नी को पीटता था 

किसी तरह से पत्नी को उसके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई। पत्नी ने पति से अपने मायके जाने से मना किया तो वह साली से शादी की जिद करने लगा। इसका पत्नी ने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। युवक के परिजनों ने भी उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वह साली से शादी की जिद पर अड़ा रहा। 

Umesh Pal Case: प्रयागराज ले जाने से पहले अतीक के भाई अशरफ पर बड़ी कार्रवाई, अफसरों ने बैरक में किया यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात से आहत होकर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे महिला ने चाकू से गला काट दिया। महिला तड़पती हुई जमीन पर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर महिला के ससुरालीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को लेकर जिला अस्पताल आए। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 

सूचना मिलने के बाद एसएचओ गौरव विश्नोई पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी ली। इसके बाद महिला के पति को हिरासत में लिया गया। एसएचओ का कहना है कि पूछताछ में पता चला है युवक अपनी साली से शादी करना चाहता है। इसी वजह से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें