फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: आरोपियों के परिवार वालों की टिप्पणी से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Mon, 03 Apr 2023 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दातागंज क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता का शव घर में फंदे से लटका मिला। उसके परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के परिवार वालों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी की थी। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पर कार्रवाई के लिए मृतका के परिजनों से तहरीर मांगी है।

विज्ञापन


बीती 26 जनवरी को दातागंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती को उसके परिवार का ही एक युवक बहलाकर ले गया था। उसके जाने के बाद युवती के परिजनों ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। 

पुलिस ने युवती को तीनों आरोपियों के साथ बरामद कर लिया। दो फरवरी को युवती की बरामदगी के बाद उसके बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर तरमीम कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के परिजन ने की थी अभद्र टिप्पणी 

शनिवार को युवती के परिजन खेत पर गेहूं काटने गए हुए थे। युवती घर पर अकेली थी। बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों के परिजन ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी। पीड़िता इस टिप्पणी को सहन नहीं कर पाई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

फंदे से लटका मिला शव 

देर शाम जब युवती के परिजन खेत लौटे तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा। घटना की सूचना पर एसएचओ सौरभ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव फंदे से उतरवाकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुष्कर्म के तीनों आरोपी जेल में हैं। 

सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें