फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ाशाहपुर में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ाशाहपुर निवासी महिला संजीवन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष को सूचना मिली तो वह गांव पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बागरपुरन के रहने वाले नन्हे अंसारी अपनी बेटी संजीवन (25) की शादी 27 नवंबर को कुढ़ाशाहपुर निवासी राज मोहम्मद के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। उसको हर रोज शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना पति समेत परिवार के लोग देने लगे। चार साल में कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानें। 

21 अगस्त को रात करीब नौ बजे पति ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की और जबरन उसको जहर पिला दिया। रात करीब 12 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राज मोहम्मद, सास किश्वरी,ससुर आस मोहम्मद, देवर सोहेल,ननद फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जखौलिया निवासी बृजेश देवी (60) वर्ष पति ओमकार सिंह की बीमारी के चलते घर पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

मृतक महिला के बेटे लव कुमार ने बताया कि वह छह बहन भाई हैं। तीन की शादी हो चुकी और चौथे भाई की शादी एक महीने के बाद होनी है। दो दिन से मां को बुखार आ रहा था। उनकी बृहस्पतिवार की रात हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई। 

मामा ने परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोप के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें