फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए मारामारी: बदायूं में सहकारी समिति पर बेकाबू हुई किसानों की भीड़, पुलिसकर्मियों से हाथापाई; Video

Fri, 22 Aug 2025 11:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

खाद के लिए मारामारी मची है। बदायूं जिले की शादीपुर साधन सहकारी समिति पर किसानों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। जमकर हंगामा। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
शादीपुर सहकारी समिति पर पुलिसकर्मियों व किसान के बीच हुई हाथापाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में शादीपुर साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को खाद वितरण के लिए जमकर हंगामा हुआ। लाइन में लगने के लिए किसानों को पुलिसकर्मियों ने टोका तो हाथापाई हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाने से पुलिस बल आने से पहले हाथापाई करने वाले किसान भाग गए।

विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को खाद वितरण होना था। इसलिए सुबह से ही किसान पहुंचकर लाइन में लग गए। वह खुलने का इंतजार करने लगे। समिति के बाहर भीड़ देखकर सचिव राजवीर सिंह ने अधिकारियों से पुलिस बल की मांग की।

दोपहर बाद बढ़ी भीड़ 
शुरुआत में तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और किसानों को लाइन में लगवाकर खाद वितरण शुरू कराया। दोपहर बाद भीड़ बढ़ती चली गई और पुलिस व्यवस्था संभालने में नाकाम रही। इसी बीच किसानों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान गहमा-गहमी काफी बढ़ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सगाई.. सुसाइड और शिव कुमार : बरेली में सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी, पिछले सप्ताह ही हुई थी इंगेजमेंट

स्थिति यह हो गई कि अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने से पहले ही विवाद हाथापाई में बदल गया। हालांकि जब पुलिस बल समिति पर पहुंचा तो भीड़ पूरी तरह से हट चुकी थी। बाद में पुलिस ने फिर से खाद का वितरण कराया।

मोबाइल फोन छीनने की कोशिश
विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी वीडियो बना रहा था। इस पर एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन को छीनने का प्रयास किया। 

पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप 
शादीपुर साधन सहकारी समिति पर पुलिस और किसानों के बीच में चले विवाद में किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति कहता नजर आ रहा है कि पुलिस कर्मचारी महिलाओं के साथ में अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो के आधार पर लोगों की तलाश
नाधा चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। लोगों की पहचान होने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसानों की लाइन में नशे में एक युवक घुसने का प्रयास कर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने युवक को रोकने का प्रयास किया। उसने पुलिस टीम से बदसलूकी की। युवक के परिजनों ने इसका विरोध किया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें