फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झोलाछाप के इलाज के दौरान महिला की मौत, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा में झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर बिना डॉक्टरी की डिग्री के मरीजों का इलाज करने और लोगों की जान को खतरे में डालने का आरोप है। शिकायत में छह अक्तूबर 2026 को उसके इलाज के दौरान एक महिला की मौत होने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दहगवां एमओआईसी की ओर से जरीफनगर थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के रिषीपाल दद्दा की मड़ैया निवासी विजनेस राधा रानी हेल्थ केयर सेंटर संचालित कर रहा है। आरोप है कि वह बिना चिकित्सकीय डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का उपचार कर रहा था। शिकायत के मुताबिक, मिर्जापुर मौसमपुर निवासी मीरा पत्नी राजेश की छह अक्तूबर 2026 को आरोपी के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी के उपचार करने के तरीके और उसकी चिकित्सकीय योग्यता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


-राधा रानी हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया है। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
-डॉ. पीयूष सिंह, एमओआईसी दहगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें