फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों के हमले में छत से सड़क पर गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Wed, 21 Feb 2024 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में बंदरों के उत्पात से एक महिला की जान चली गई। महिला छत पर कपड़े उतारने गई थी। तभी उस पर बंदरों ने हमला कर दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में बंदरों के हमले से बचकर भागी 55 वर्षीय माया देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। वह मंगलवार शाम कपड़े उतारने छत पर गईं थीं। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त कसेर पनौटा गांव निवासी माया देवी पत्नी हरवीर सिंह कपड़े उतारने छत पर गईं थीं। दोपहर के समय उन्होंने कपड़े धुलकर सुखाने के लिए छत पर डाल दिए थे। इसके बाद वह अपने काम में लग गईं। 

अचानक उनकी छत पर बंदरों का झुंड आ गया। कहीं बंदर उनके कपड़े न ले जाएं, इससे वह कपड़े उतारने के लिए छत पर चढ़ गईं। पहले उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की लेकिन बंदरों ने ही उन पर हमला कर दिया। इससे वह बचकर भागीं। तभी वह अपने घर के सामने खड़ंजे पर जा गिरीं, जिससे उन्होंने काफी गंभीर चोटें आईं। परिवार वाले तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


रात करीब एक बजे हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे कि अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार वाले माया देवी का शव अपने घर ले गए। बुधवार दोपहर उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। पति हरवीर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें