फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव सराय बघौली में विषैले कीड़े के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
सराय बघौली में मंजू की जहरीले कीट के काटने के मौत के बाद मंजू के शोक संतप्त परिजन। संवाद
विज्ञापन
उघैती। गांव सराय बघौली में विषैले कीड़े के काटने से मंजू (35) पत्नी सुरेश की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बच्चों को रोते-बिलखता छोड़ गई हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात मंजू अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। गर्मी लगने पर वह कमरे से निकलकर घर की गैलरी में पड़ी चारपाई पर सोने लगी। कुछ समय बाद वह तकिया लेने छत पर गईं, वापस आकर फिर गैलरी में पड़ी चारपाई पर सो गईं। देर रात इसी दौरान किसी विषैले कीड़े ने उन्हें काट लिया।
सुबह उठने के बाद मंजू को घबराहट होने लगी। परिजन उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, जहां दवा दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने किसी विषैले कीड़े के काटने की आशंका जताई। इसके बाद परिजन झाड़-फूंक के लिए सपेरे के पास भी पहुंचे, लेकिन वहां उपचार से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन इसके बाद महिला को कई अन्य स्थानों पर उपचार के लिए ले गए, सभी जगह उन्हें मना कर दिया गया। मौत हो जाने पर शुक्रवार को बेबस परिजनों ने मंजू का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि परिवार ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी वह जानकारी कराएंगे।

सराय बघौली में मंजू की जहरीले कीट के काटने के मौत के बाद मंजू के शोक संतप्त परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें