फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Thu, 29 Feb 2024 11:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में मुजरिया-कछला रोड पर बुधवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति घायल हो गया। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम कार की टक्कर से 36 वर्षीय महिला कमलेश की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ बहन के घर से लौट रही थी। हादसे में उसके पति को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


कमलेश पत्नी अनेकपाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव भमौरी की रहने वाली थी। वह बुधवार देर शाम अपने पति के साथ बाइक पर बहन के घर ज्योरा पारावाला गांव से लौट रही थी। रास्ते में कछला-मुजरिया मार्ग पर सगराय गांव के नजदीक सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दंपती घायल हो गए।

पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां से कमलेश को बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कार दिल्ली की है। उसके चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें