परिवार वालों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
नगर के थाना मोड़ स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराई गई महिला की प्रसव से पहले ही मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंगहोम में हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जरीफनगर के गांव करियामई वैन निवासी भागीरथ ने पत्नी शिवानी (32) को बिल्सी में थाना मोड़ स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई। भागीरथ का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की। इससे पत्नी की मौत हो गई। मृतका के परिवार वालों ने नर्सिंगहोम में हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।