फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर की बरात में बेगम का हंगामा: दिल्ली से दूल्हा बनकर आया युवक, महिला बोली- ये मेरा पति है, दुल्हन हैरान

Tue, 19 Dec 2023 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News : दूल्हा बना युवक दिल्ली से बरात लेकर कादरचौक पहुंचा। पीछा करते हुए उसकी पत्नी भी पहुंच गई। उसने पहले पुलिस को सूचना दी, फिर बरात में जाकर हंगामा कर दिया। महिला ने कहा कि युवक उसका शौहर है। उसके दो बच्चे भी हैं। यह सुनकर दुल्हन समेत उसके परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने निकाह करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक इलाके में सोमवार रात बरात लेकर पहुंचे दूल्हे के पीछे उसकी पत्नी भी पहुंच गई। पहले उसने थाना पुलिस को सूचना दी। फिर लड़की वालों के घर जाकर हंगामा कर दिया। इससे बरातियों और घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकाह रुकवा दिया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जब लड़की वालों को दूल्हे के विवाहित होने के बारे में पता चला तो उन्होंने निकाह करने से इनकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में थाने में पंचायत चलती रही। 

विज्ञापन


सोमवार रात कादरचौक कस्बे के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता दिल्ली के युवक से तय किया था। दूल्हा सोमवार रात दिल्ली से बरात लेकर पहुंचा। बरात कस्बे में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति यहां दूसरा निकाह करने आया है। उसके दो बच्चे भी हैं। यह कह कर वह महिला लड़की के घर पहुंच गई, जहां निकाह की तैयारी चल रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन

पति दूल्हा बना देख भड़की पत्नी 
महिला अपने पति को दूल्हा बना देखकर भड़क गई। उसने हंगामा कर दिया। बराती और घराती हैरान रह गए कि आखिर मामला क्या है। हंगामा होने की सूचना पर एसओ उदयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निकाह रुकवा दिया। बाद में लड़की वालों को पता चला कि हंगामा करने वाली महिला दूल्हे की पत्नी है तो वह हैरान रह गए। 

ये भी पढ़ें- UP: 'मेरे बाप और भाई के साथ संबंध बनाओ...', वर्ना दे दूंगा तलाक, पति ने रखी शर्मनाक डिमांड; अफसर भी हुए हैरान

लड़की पक्ष ने निकाह करने से इनकार  कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जो भी खर्चा हुआ है, वह दिलवाया जाए। मामला ज्यादा बढ़ा तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां देर रात तक पंचायत चलती रही। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है। दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें