फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह बनी काल: सुबह-सुबह सास से हुआ झगड़ा, गुस्से में बहू ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 17 Sep 2023 02:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू कलह में अपनी जान दे दी। रविवार सुबह उसका सास से झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में महिला फंदे से लटक गई। 
विज्ञापन
राधा रानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गांव रायपुर निवासी महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह उसका सास से झगड़ा हो गया था। इससे गुस्से में आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर जगमन में 32 वर्षीय महिला राधा रानी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह राधा रानी का सास भूरी देवी से विवाद हो गया था। राधा रानी के पति रेशपाल के मुताबिक उसकी मां का बरेली मानसिक चिकित्सालय से इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
विज्ञापन

 

विज्ञापन

भूरी देवी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिससे वह आए दिन विवाद करती रहती हैं। रविवार सुबह करीब 6:00 बजे रेशपाल और उसके चार बच्चे बाहर गए हुए  थे। तभी उसकी मां और पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्से में आकर राधा रानी ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। 

कुछ देर बाद रेशपाल लौटकर आया तो घर में पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। राधा रानी का शव देखकर बच्चे रोने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें