फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला पर फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मुजाहिदपुर के दो सगे भाइयों ने अपने छोटे भाई की मौत के बाद एक महिला पर फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। डीएम से शिकायत कर इसे निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी रमेश पाल, रामवीर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भाई बलवीर की मौत 24 फरवरी 2024 को हो गई थी। बलवीर की मृत्यु से पहले गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी उसके साथ रहती थी। आरोप है कि महिला ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से साठगांठ कर वारिसान प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। इसमें महिला ने गांव के कई लोगों के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिए थे। इसका फायदा उठाकर वह महिला बलवीर की मृत्यु के बाद उनकी जमीन कब्जा करना चाहती है। उन्होंने वारिसान प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें