फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एटीएम बदलकर 20 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज क्षेत्र में एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एटीएम में लगे सीसी कैमरों में घटना कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बदायूं तिराहे के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में 2 जून को यह घटना घटित हुई। गौटिया गांव निवासी बालकराम ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि 2 जून को वह रुपये निकालने के लिए एटीएम पहुंचे। एटीएम में पहले से एक युवक मौजूद था।
युवक ने बालकराम से बातचीत के दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद बालकराम के मोबाइल पर रुपये निकालने के मैसेज आने लगे। तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। बालकराम की शिकायत पर पुलिस ने एटीएम के सीसी कैमरे खंगाले। सीसी कैमरों में आरोपी युवक बालकराम से कार्ड बदलने के साथ अपने मोबाइल में उनका एटीएम का पासवर्ड सेव करता भी दिखता है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसी कैमरों और शिकायतकर्ता के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें