फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की हार के साथ ठंडा हुआ जोश

Thu, 26 Mar 2015 11:49 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वक प क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में  टीम इंडिया के आस्ट्रेलिया के हाथों परास्त होने पर क्रिकेट प्रेमी निराशा के सागर में डूब गए। शहर में हर गली-बाजार की दुकानों और घरों में बस मैच का ही हल्ला था। स्थिति यह थी कि मैच के दौरान एकाएक गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही ज्यादातर क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी टेलीविजन बंद कर दिए।
विज्ञापन

इस महासंग्राम के सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में बेहद उत्साह था। वजह थी कि टीम इंडिया ने अपने ग्रुप में सभी मैच जीते थे, सो क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि सेमीफाइनल में वह आस्ट्रेलिया को भी परास्त कर देगीं। चूंकि टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी लय में थे। इस अहम मुकाबले को देखने के लिए सुबह से ही क्रिकेट प्रेमी घरों में डट गए। बाजारों में दुकानों पर टेलीविजन और एलसीडी पर भी मैच को दिखाया जा रहा था। तमाम स्थानों पर दुकानों पर मैच देखने वालों की भीड़ थी। आस्ट्रेलिया द्वारा 328 रन बनाने के बाद भी क्रिकेट प्रेमियों को यह उम्मीद थी कि वह इस स्कोर को भी पार कर लेंगे। 76 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद क्रिकेट प्रेमी मैच पर पूरी तरह टीम इंडिया की पकड़ मान रहे थे किंतु जल्द-जल्द चार अहम खिलाड़ियों के विकेट गिर जाने के बाद से ही खेल प्रेमी मायूस होने लगे। रहाणे और धोनी के क्रीज पर होने तक क्रिकेट प्रेमी खामोशी के साथ टीवी के सामने बैठकर मैच का लुत्फ उठाते रहे, लेकिन एक के बाद एक खिलाड़ियों के आउट होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह भी ठंडा पड़ गया।
000
सरकारी दफ्तरों में भी पसरा रहा सन्नाटा
सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए ज्यादातर सरकारी कर्मचारी भी अपने दफ्तरों से या तो गायब रहे या फिर उन्होंने आफिस में लगे टीवी पर ही मैच को देखा। पूरे समय तक वह टीवी के सामने बैठे रहे। हार के बाद सरकारी कर्मचारी भी निराश देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें