फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में गिरा तार, करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विश्वनाथ का फाइल फोटो। - फोटो : reasi
विज्ञापन
दबतोरी। खेत पर गए किसान की हाईटेंशन तार के करंट से मौत हो गई। शुक्रवार शाम आई आंधी में तार टूट कर खेत में गिर गया था। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में ही किसान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी विश्वनाथ पाराशरी (60) शुक्रवार को खेत में धान की पौध डालने गए थे। खेत में पौध डालते समय हाईटेंशन तार के करंट से उनकी मौत हो गई। उनके बेटे स्वागत पाराशरी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में हल्की आंधी आने से हाईटेंशन तार टूट कर खेत में गिर गया था। पिता को इसकी जानकारी नहीं थी। धोखे से वह उधर चले गए और करंट लग गया। उन्होंने बताया कि पहले से खेत होकर गुजरे तार लटके हुए थे। उसे ठीक कराने के लिए बिजली निगम से कई बार शिकायत की गई। बिजली निगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उन्होंने मुआवजा की मांग की है।

हाइटेंशन तार की करंट से दो भैंसें मरी



सहसवान। घर से पानी पिलाकर पशुशाला में ले जाने के दौरान दो भैंसों की हाईटेंशन तार के सपोर्ट वायर में करंट लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। जबकि पशुपालक बाल-बाल बच गया। क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी ओमेंद्र दो भैंसों को घर से पानी पिलाकर पशुशाला में बांधने जा रहा था। तभी हाइटेंशन लाइन के नीचे लगे सपोर्ट वायर वह सटकर निकली तो करंट लग गया। करंट लगने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हल्का लेखपाल रामपाल ने पहुंचकर क्षति का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें