फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति मान चुकी हूं, किसी और से हुई शादी तो दे दूंगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। एक युवती सात फेरे लिए बिना युवक के साथ आठ वर्ष से पति-पत्नी की तरह रह रही है। अब युवक के परिवार वाले उसका रिश्ता किसी और लड़की से करना चाहते हैं। शनिवार को युवती थाने पहुंची और हंगामा किया। उसने कहा कि यदि लड़के के घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह करते हैं तो वह जान दे देगी। पुलिस ने समझा बुझाकर युवती को घर भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र की रहने वाली इस युवती का आठ साल पहले एक युवक से संबंध हो गया। तभी से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। यह बात जग जाहिर हो गई थी। फिर भी लड़के के घर वाले शादी के बगैर बंधन में बंधे इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे है। वह इस प्रयास में है कि लड़के की शादी किसी और लड़की से हो जाय। युवती ने पुलिस को बताया कि लड़के के घरवाले कुछ दिन पूर्व उसे लड़की दिखाने भी लेकर गए थे। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने लड़के के सामने विरोध किया। कहा कि लड़के का रिश्ता कहीं दूसरी जगह हुआ तो वह जान दे देगी। उसकी जिम्मेदारी लड़के के घरवालों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें