नूरपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल में कादरचौक क्रिकेट क्लब ने मेजबान नूरपुर को 63 रन से हराकर खिताब जीता। मैन आफ द मैच गौरव गुप्ता रहे। इन्होंने 75 रन बनाए तथा 4 विकेट लिए।मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब भी इनके नाम रहा।
इसके पूर्व 16.16 ओवर के मैच में कादरचौक क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 150 रन बनाए। जवाब में नूरपुर की पूरी टीम मात्र 87 रन पर आउट हो गई। कोच अमित कुमार ने सभी को बधाई दी। जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार उर्फ धारा भैया एवं बाबा रिषी दास ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुमित गुप्ता, अमित कुमार, पुष्पेंदर रिंकू, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।