फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुकेश यादव हत्याकांड को पहुंचाएंगे राहुल गांधी तक

विज्ञापन
आंबेडकर पार्क में मुकेश के परिवार वालों से मिलते कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज याद
विज्ञापन
बदायूं। सेल्समैन मुकेश यादव हत्याकांड में परिवार के लोग शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले 10 दिन आंबेडकर पार्क में सत्याग्रह पर बैठे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव पहुंचे। उन्होंने मामला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि कांग्रेस उनकी लड़ाई में साथ खड़ी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश यादव हत्याकांड में एफआईआर में दर्ज नामजद आरोपियों से पूछताछ व गिरफ्तारी नहीं की गई। यह न्याय के सिद्धांत और कानून का मजाक है। न्याय न मिलने पर उनके परिजनों को न्याय की मांग को लेकर सत्याग्रह करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज और महिलाओं पर अपराधों की बाढ़ आ गई है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस न्याय के संघर्ष में मुकेश यादव के परिजनों के साथ खड़ी है। सत्याग्रह का समर्थन करने कांग्रेस नेता बफाती मियां, सुनीता सिंह, आलोक सिंह, हाजी नुसरत अली, अनिल यादव, साजिद, सरताज अली, फितरत खान, अरुण पाराशर व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें