फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूप और छांव से बदलता रहा मौसम, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
वन विभाग रोड से चेहरे को कपड़े से गुजरतीं स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गर्मी का सितम जारी है। बारिश के न होने से गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हालांकि मौसम के मिजाज को देखते हुए हर दिन बारिश होने की संभावना रहती है। किसानों को भी बारिश का इंतजार है। बारिश होने के बाद धान की रोपाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही धूप छांव का सिलसिला रहा। सुबह 10 बजे के बाद कड़क धूप थी। बीच- बीच में आ रहे बादल बारिश का संकेत दे रहे थे। इससे सूरज बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते रहे। हालांकि गर्मी के कारण लोग पसीना पोंछते नजर आए। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार के अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे बाजारों में लोगों की अच्छी खासी चहल पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें