फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी पर गलत काम करने का बनाया दबाव, विरोध पर पति ने अश्लील वीडियो किए वायरल

Thu, 24 Jul 2025 05:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी पर गलत काम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। इसके बाद उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई ने अलापुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवक ने अलापुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी सात पहले अलीपुर क्षेत्र के युवक से की थी, लेकिन वह और उनके परिजन बहन की ससुराल पक्ष के लोगों की मांग पूरी नहीं कर पाए। इस कारण बहनोई उनकी बहन पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। वह अपने दोस्तों को खुश करने के लिए कहता। 

विरोध करने पर दिया तीन तलाक 
आरोप है कि बहनोई ने उनकी बहन से कहा कि अगर दहेज की मांग पूरी नहीं हो पा रही है तो वह गलत काम करें। ऐसा नहीं करने पर उसे तीन तलाक दे दिया जाएगा। दस जुलाई को आरोपी ने फिर से गलत काम करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने बहन को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी बहन का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दिया। इसके अलावा उसने वीडियो व फोटो को अन्य चार लोगों को भी दे दिए। 
विज्ञापन


इससे उसकी बहन का जीवन बर्बाद हो गया है। उसकी दूसरी शादी भी होना मुश्किल है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट व मुस्लिम महिला अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। अलापुर एसओ उदयवीर सिंह ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें