फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जेल गए गोशाला संचालक दानवीर यादव की पत्नी एसएसपी से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। अलापुर क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी गोशाला संचालक दानवीर यादव की पत्नी लक्ष्मी ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात करते हुए शिकायती पत्र देकर कहा कि उसके पति दानवीर जनकल्याण सेवा समिति के माध्यम से गोशाला चलाते हैं। बीते दिनों अभिगांव में गोवंशों की मृत्यु हुई थी। इसमें सचिव और पीड़ित के पति दानवीर यादव को गोशाला का केयरटेकर बनाकर षड्यंत्र के तहत पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लक्ष्मी ने कहा है कि जिस गोशाला में गोवंश की मौत हुई है, वह बिल्सी मोहल्ला नंबर दो की शारदा जन कल्याण सेवा समिति संचालित करती थी। उसके पति की ओर से ब्लॉक सलारपुर, जगत, उसावां की ग्राम पंचायत रसूलपुर, सिकरोड़ी, रफियाबाद, फरीदपुर चकोलर, टिकाई पुख्ता, टिकरी पुख्ता, खेड़ा जलालपुर पुख्ता, खिरिया मधुकर पुख्ता, रिजौला, खिरिया रैलू की 10 गोशालाओं का संचालन किया जाता था। आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी उनसे अवैध धन की मांग करते आ रहे थे। पति बात नहीं मानते थे तो झूठे मामले में फंसाने की धमकी दिया देते थे। यह सब उसी का परिणाम है। उधर, एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें