फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाली ने घर आने में कर दी देर: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने लगा ली फांसी; पिता ने बताया बेटा भी था कसूरवार

Thu, 12 Jun 2025 07:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जरीफनगर

सार

पिता रामनिवास ने बताया कि रिंकू शराब पीने का आदी था। पीने के बाद वह पत्नी व बच्चों को पीटता था। 
विज्ञापन
रिंकू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे खड़े पेड़ पर गुरुवार की सुबह लोगों ने लटका देखा। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन

यूपी के बदायूं स्थित जरीफनगर के कस्बा दहगवां निवासी रिंकू उपाध्याय (28) का शव गुरुवार सुबह घर के पीछे खड़े पेड़ पर लटका मोहल्ले के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। पिता रामनिवास ने बताया कि रिंकू शराब पीने का आदी था। पीने के बाद वह पत्नी व बच्चों को पीटता था। नाराज होकर पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई। वह करीब एक महीने से मायके में ही रह रही थी। 

रिंकू कई बार उसको बुलाने गया, लेकिन उसने साथ आने को मना कर दिया। बुधवार को फिर से पत्नी ने न आने की बात फोन पर कह दी। जिसके बाद देर शाम को रिंकू घर से चला गया था। 
 
विज्ञापन

उधर, पत्नी को जब सूचना मिली तो रोती बिलखती घर आ गई। मौके पर आई पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। देर शाम शव घर पहुंचा तो गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें