फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: न्यूनतम तापमान बढ़ा तो उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
धूप से बचने को छाता लगाकर स्टेशन रोड से गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मानसून की दस्तक के बाद भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। इसी के साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस का ऐसा असर रहा कि लोगों के पसीने छूट गए। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। इससे लोगों को उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें