रोडवेज स्टैंड पर बस में सीट पाने को धक्का-मुक्की करते अभ्यर्थी धक्का-मुक्की के बीच अपने बच्चे
बदायूं। सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी बस अड्डे का हाल पहले व दूसरे दिन जैसा ही रहा। आगरा, एटा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ आदि जिले से आए अभ्यर्थियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बस न मिलने पर अभ्यर्थी इधर-उधर भटकते रहे। परिसर में कोई यह बताने वाला नहीं था कि बस कब आएगी।
सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन आगरा, एटा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ और शाहजहांपुर समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षा के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने सुबह लोकल रूटों पर बसों को चलाने के बाद दोपहर 12 बजे बस अड्डे पर खड़ा करवा लिया। 12 बजे पेपर छूटने के बाद बसों को चलाया गया।
पहले फेरे की बसें तो चली गईं। इसके बाद बसों को लेकर इंतजार लंबा हो गया। कोई यह बताने वाला नहीं था कि बस कब आएगी। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद बस आई तो उस पर चढ़ने को लेकर जमकर धक्का मुक्की हुई। हर कोई पहले चढ़कर सीट पाना चाहता था। खिड़कियों के सहारे युवा बस में चढ़ गए। ऐसे अन्य यात्रियों ने बस से दूरी बना ली। रोडवेज चौराहे व पुलिस लाइन चौराहे के अलावा नवादा पर भी अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही।
डग्गामार वाहनों की रही चांदी
एटा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसें न मिलीं तो उन्होंने कछला तक डग्गामार वाहनों को सहारा लेना पड़ा। दिन भर डग्गामार वाहनों की चांदी रही। कछला के लिए दिन भर डग्गामार वाहन दौड़ते रहे। कछला का पुल पार करके वहां से आगे के लिए वाहन पकड़े। संवाद
रोडवेज स्टैंड पर बस में सीट पाने को धक्का-मुक्की करते अभ्यर्थी धक्का-मुक्की के बीच अपने बच्चे
रोडवेज स्टैंड पर बस में सीट पाने को धक्का-मुक्की करते अभ्यर्थी धक्का-मुक्की के बीच अपने बच्चे