फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंडिया ने की चौकों की बौछार तो उछल पड़ीं छात्राएं

विज्ञापन
उझानी में भारत और द​क्षिण अफ्रीका के बीच ​क्रिकेट मैच देखतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
उझानी। नवी मुंबई में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला शुरू होने से पहले ही छात्राओं में गजब का जोश नजर आया। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चौकों की बौछार की तो छात्राएं उछल पड़ीं।
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला देखने के लिए छात्राओं समेत क्रिकेट प्रेमी घरेलू महिलाओं ने रविवार दोपहर में निजी कामकाज निपटा लिया। इसके बाद वह टीवी के सामने बैठ गईं। तीन बजे मैच शुरू होने पर भारतीय खिलाड़ियों ने रन बटोरने शुरू किए तो दर्शक छात्राओं में भी जोश बढ़ता गया।
छात्राओं में कप्तान हरमनप्रीत कौर के पूर्व के प्रदर्शन की तारीफ की। छात्रा प्राची, यश वालिया, प्रेक्षा यादव, आध्या रावत और सारिका खिताबी मुकाबले के दौरान हर चौके पर उछलती नजर आईं। प्रेक्षा ने बताया कि भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी वजह से टीम फाइनल तक पहुंच पाई थी। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों का भी विशेष योगदान रहा। देर रात तक चले मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमी अधिकतर महिलाओं ने मैच देखने के अलावा कोई और काम नहीं किया। यहां तक कि कई घरों में शाम का खाना भी मैच समाप्त होने के बाद पकाया गया। सिर्फ चाय की ही चुस्कियां ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें