फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव पहुंची टीम बिना जांच किए लौट गईं

विज्ञापन
गांव काजी सहोरा में बुखार से पीड़ित सगी बहन लक्ष्मी व शोभा। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया। ब्लॉक जगत क्षेत्र के गांव काजी सोहरा में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव पहुंची, लेकिन टीम की कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट नहीं दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि टीम ने सिर्फ खानापूर्ति की और बिना किसी जांच के लौट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोहर लाल को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर पूरी जांच करेगी, लेकिन गांव पहुंची टीम के सदस्यों ने मृतक के परिवार से बस यह पूछा कि किसी को बुखार तो नहीं है।
जवाब मिलने पर उन्होंने कुछ सामान्य दवाएं और पैरासिटामोल की गोलियां बांट दीं। मृतक के भाई नदलाल ने बताया कि टीम ने किसी का तापमान तक नहीं देखा और न ही ब्लड सैंपल लिए। यहां तक कि मरीजों को छूकर देखना तक मुनासिब नहीं समझा। मृतक के भतीजा राजेंद्र ने आरोप लगाया कि टीम ने सिर्फ कागजी कार्यवाही की और रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य लिख दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र की बेटी शोभा और लक्ष्मी भी बुखार से पीड़ित है। वहीं गांव के लोगाें का कहना है कि जब गांव में मौत हो चुकी है तो हर घर की जांच जरूरी थी, लेकिन टीम ने एक भी सैंपल नहीं लिया। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद से गांव में मच्छरों की भरमार है और कई लोग बुखार से पीड़ित हैं, फिर भी विभाग की कोई गंभीर कार्रवाई नहीं दिखी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। अगर जांच में लापरवाही हुई है तो संबंधित टीम से रिपोर्ट मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में दोबारा मेडिकल टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

गांव में नहीं हुई फागिंग और न एंटी लार्वा का छिड़काव
गांव में डेंगू की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ तौर पर दिखाई दे रही है। गांव में 17 अक्तूबर को फॉगिंग कराई गई थी। उसके बाद आज तक गांव न तो फॉगिंग कराई गई और न ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव ही कराया गया है। इससे लोगों में आक्रोश।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें