फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूंः 15 अप्रैल से जिले के क्रय केंद्रों में शुरू होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम कुमार प्रशांत ने एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर के साथ 15 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं खरीद के संबंध में जिला प्रभारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क व हाथ धोने के लिए साबुन होना जरूरी है। उन्होंने क्रय पंजिका, टोकन पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रजिस्ट्रेशन पंजिका सहित वारदाना, इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत दूसरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारी सुबह नौ से शाम छह बजे तक केंद्र पर ही उपस्थित होकर गेहूं का क्रय कराएं। सभी केंद्रों पर विश्राम व्यवस्था, पेयजल व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। बिक्री के लिए आने वाले किसानों के हाथ साबुन से धुलवाएं और मास्क लगवाए जाएं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व ऑफलाइन किसानों को टोकन केंद्र प्रभारियों द्वारा निर्गत किए जाएंगे। ऑफलाइन जारी किए गए टोकन में स्पष्ट रूप से दिनांक, समय दर्शाया जाए। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
पंजीकृत किसानों से खरीदा जाएगा गेहूं
गेहूं क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान अपना गेहूं बेच सकता है। इसके लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण सभी तहसील परिसर, मंडी परिसर व गेहूं क्रय केंद्र के आसपास स्थापित सहज जनसेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से करा सकते हैं। किसानों के फसल पंजीकरण के लिये जिले में पर्याप्त संख्या में सहज जनसेवा केंद्र खोले गये हैं। पंजीकरण में किसी भी तरह की समस्या आने पर एसडीएम, मंडी सचिव व डिप्टी आरएमओ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

गेहूं बेचने में हो दिक्कत, तो करें फोन
किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह कंट्रोल रूम के फोन नंबर - 05832 - 268127 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें