फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव का स्वागत

Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र ने कहा कि- सपा कार्यकर्ताओं का शोषण न करें अधिकारी
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ से यहां आए पूर्व विधायक आशीष यादव का शनिवार को जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा से पूर्व पटनादेवी कली स्थित महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना करने बाद जिलाध्यक्ष का उसावां, म्याऊ, अलापुर, सखानूं, उनौला, कुलचौरा और मंडी समिति समेत कई प्रमुख स्थानों पर स्वागत किया गया।
पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कहा कि प्रदेश में सरकारें आती जाती रहती है, सभी अधिकारी निष्पक्ष रूप से जनता की भलाई के लिए कार्य करें और सपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। अगर भाजपा नेताओं के इशारे पर कोई कार्रवाई हुई तो सपा के सारे कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। अध्यक्षता करते हुए सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि आशीष यादव समाजवादी परिवार को एकजुट रखकर पार्टी को मजबूती देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व विधायक विमल कृष्ण अग्रवाल, प्रेमपाल सिंह, प्रदीप यादव, मुस्लिम खां, प्रेम सिंह यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, गुलफाम सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, हितेंद्र शंखधार, दिनेश कुमार, कृष्णपाल सिंह, वीरेंद्र धींगड़ा, प्रदीप गुप्ता, सर्वेशा देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव का  उसावां आगमन पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर  स्वागत किया। इस मौके पर नगर पंचायत के नामित सभासद अमरपाल यादव, रामभरोसे पाल, नेकराम, रामबाबू यादव, सोनपाल, बुधपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें