फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 महिला-पुरुषों ने किया रक्तदान

Fri, 07 Apr 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति का आयोजन
विज्ञापन

गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान दास पैलेस में लगे रक्तदान शिविर में महिलाओं की अच्छी संख्या देख आयोजक गदगद हो गए। शिविरा में 55 महिला-पुरुषों ने रक्तदान कराया। रक्तदान करने वालों का आयोजकों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा के बृज प्रांत अध्यक्ष बीएल वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान से होने वाले फायदे बताए। कहा- रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में खून की कम नहीं आती लेकिन ऐसा करने से दूसरे का जीवन जरूर बच जाता है। गूंज के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने अतिथियों समेत रक्तदान करने वाले महिला-पुरुषों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने वाली में महिलाओं में विनीता गोयल, शशि गर्ग, रिया मनीष गोयल और रितिका गोयल लोगों को जागरूक करने की वकालत की। जिला अस्पताल की ओर से चिकित्सकों की टीम में फहरोज खान, सुरेेश शाक्य, अतुल और राजीव गुप्ता ने लोगों को रक्तदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इस मौके पर गया प्रताप सिंह, आलोक अग्रवाल, प्रिंस गर्ग, उमंग गर्ग, दीपक गर्ग, विजय साहू, सोनू वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें