फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में खाना खाने 200 बीमार

Tue, 28 Apr 2015 11:23 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में खाना खाने से करीब 200 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी की दावत खाने वालों की हालत खराब हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों को प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। कई लोगों को अन्य जगहों पर भी इलाज को ले जाया गया है।
विज्ञापन

खितौरा निवासी सुम्मेर गुप्ता के बेटे तनुज गुप्ता की सोमवार को शादी थी। शादी में दावत का प्रोग्राम गांव के अनिल मैमोरियल स्कूल में आयोजित हुआ था। वजीरगंज के रहने वाले कन्या पक्षीय लोग भी शादी करने को वर पक्ष के गांव ही आ गए थे। रात करीब नौ बजे दावत का प्रोग्राम शुरू हुआ। दोनों पक्षों से करीब साढे़ तीन सौ लोग दावत में शामिल हुए। लेकिन दावत खाने के बाद लोगों की हालत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक को उल्टियों की शिकायत हुई। करीब 200 से अधिक लोगों की हालत खराब हुई। तब फूड प्वाइजनिंग की जानकारी हुई। बारात का खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से प्रधान केंद्रपाल सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा के मडलाध्यक्ष रिंकू भारद्वाज के पिता सुरेंद्र भारद्वाज के अलावा धर्मेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, रोहित, दीपक, पीतांबर भी शामिल हैं। रात में ही बीमार लोगों के परिवार वालों ने प्राइवेट क्लीनिकों को खुलवाने के बाद उपचार कराना शुरू किया। इस घटना से शादी की खुशियां काफूर हो गई हैं ओर लोग बीमारों का इलाज कराने में जुट गए हैं।


ईंट मारकर प्रधान का सिर फोड़ा
दातागंज। दावत खाने जा रहे नौनी तिकन्ना गांव के प्रधान तुंगपाल सैनी का रास्ते में एक युवक ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। ईंट लगने वह घायल हो गए। जबकि युवक मारकर फरार हो गया। प्रधान ने इसकी नामजद तहरीर दी है। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने ईंट मारकर घायल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें