फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम ने फिर दिखाए तेवर, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी और दोपहर तक सड़कें सूनी नजर आईं। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन

बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव तथा ठंडे स्थानों की तलाश करते दिखाई दिए। दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी बढ़ने से शीतल पेय और ठंडे पानी की मांग भी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें