फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण शिविर 10 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग 10 जून से जिले में निशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन इन शिविरों में उपकरण प्राप्त करने हेतु पंजीकरण करा सकते हैं। ये शिविर विकास खंड मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन

पहला शिविर 10 जून को ब्लॉक जगत में होगा। पात्र दिव्यांगजनों को ट्राइसिकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और कृत्रिम अंग जैसे सहायक उपकरण मिलेंगे। पंजीकरण हेतु दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और फोटो आवश्यक हैं। शहरी आय 56,460 रुपये और ग्रामीण आय 46,080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पिछले तीन वर्षों में सरकारी सहायता न पाने वाले दिव्यांगजन ही पात्र होंगे। इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें