फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो किमी से भी अधिक दूरी के विद्यालय के विलय का विरोध

विज्ञापन
स्कूल को मर्ज करने के मामले में विरोध करते अ​भिभावक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 50 से कम बच्चे वाले विद्यालयों के विलय की पहली सूची जारी होते ही विरोध भी शुरू हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने एक तारीख से बच्चों को चयनित विद्यालयों में भेजने के आदेश भी दे दिए हैं। पहले चरण में जिले के 38 विद्यालय विलय किए जा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों व शिक्षक संगठनों ने भी विरोध तेज करते हुए बच्चों के साथ प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


सहसवान ब्लॉक के हैदराबाद ग्राम पंचायत खंडुआ के प्राथमिक विद्यालय में 23 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसका मकसूदपुर के विद्यालय में विलय होना है। इन दोनों स्कूलों के बीच की दूरी भी दो किमी से अधिक है। इसके अलावा दाेनों स्कूलों के बीच मढै़या स्कूल भी आता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में बच्चों को काफी असुविधा होगी। उन्हें पढ़़ाई छोड़ने पर भी मजबूर होना पड़ेगा।
इसी प्रकार सालारपुर के प्राथमिक विद्यालय करौतिया का विलय प्राथमिक विद्यालय खासपुर में होना है। दोनों विद्यालयों की दूरी दो किमी से अधिक है। इसके अलावा उझानी के प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर मढ़ैया का विलय प्राथमिक विद्यालय कलुआ ढेर में होना है। इन दोनों ही स्कूलों की दूरी करीब तीन किमी है। ऐसे में नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन



सोमवार को डीएम को देंगे ज्ञापन
उझानी के प्राथमिक विद्यालय रोशननगर का विलय भी दो किमी से अधिक दूरी वाले विद्यालय में हुआ है। इसको लेकर विद्यालय प्रबंध समिति ने शुक्रवार को बीएसए से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं सोमवार को समिति मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगी।


स्कूल मर्ज किए जाने पर अभिभावकों ने जताया विरोध
वजीरगंज। ग्राम प्रधान छत्रपाल शाक्य व प्रधानाध्यापक अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल को मर्ज करने के प्रस्ताव का अभिभावकों ने विरोध किया। कहा कि किशनपुर विद्यालय के बच्चों को दूसरे गांव के स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्कूल को बंद कर गांव से एक किमी दूर गांव में मर्ज किया जाना उन्हें मंजूर नहीं है। गांव से एक किमी के दायरे में कोई विद्यालय नहीं है। बालिकाओं को ड्रॉप आउट होने के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज से विद्यालय बंद न करने की मांग की है। बैठक में रामचन्द्र, कंचन सिंह, हरपाल, नन्हे सिंह, पोशाकी लाल, नागवती, पूजा देवी आदि मजूद रहे। संवाद


उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ भी विरोध में, सौंपा ज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालयों को विलय किए जाने के विरोध में ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। अनेक शिक्षक शिक्षिकाओं ने मर्जर का कड़ा विरोध कर आदेश वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि शिक्षकों व बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे। कहा कि इस आदेश से हजारों बच्चों की पढ़ाई बंद हो जाएगी। इस मौके पर मोरध्वज, अजब सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनीता शर्मा, महिपाल सिंह टंडन, शिव कुमार, अखलाक अहमद, उदयवीर सिंह व भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

स्कूल को मर्ज करने के मामले में विरोध करते अभिभावक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें