फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात को आंधी और बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
सोमवार रात हुई बारिश से रेह​ड़िया गांव में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नौतपा शुरू होते ही जिले में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई थी। सोमवार को बदायूं का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया था। हालांकि सोमवार रात करीब पौने नौ बजे तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दी। गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर देखने को मिला। जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं के मरीज पहुंचे।
रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई। इसके बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। रातभर चली ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि तेज आंधी के कारण कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आईं। वहीं कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन में दिक्कत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें