फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सप्ताह भर बारिश की संभावना नहीं, तापमान 44 डिग्री के पार

विज्ञापन
शनिवार को धूप के बीच बाजार में निकली महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी और उमस फिर व्याकुल करने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पांच दिन में अधिकतम तापमान में यह सात डिग्री से ज्यादा का इजाफा है। शनिवार सुबह कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन दोपहर होने तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

सप्ताह की शुरुआत में सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश, बूंदाबांदी से काफी राहत मिली थी। इससे पहले अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश और बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान गिर कर मंगलवार को दस डिग्री तक गिरावट के साथ 37 डिग्री पर आ गया था। इससे काफी राहत मिली, लेकिन इसके बाद से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को बारिश और बूंदाबांदी की उम्मीद थी, लेकिन बादल तो छाए बूंदाबांदी नहीं हुई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि जिस तरह से मौसम में बदलाव आया है उसको देखकर लगता है कि बदायूं में अब सप्ताह भर बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान न के बराबर है। इस दौरान तापमान में इजाफा होता रहेगा। आने वाले मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर से 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें