फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : मई मध्य में इस बार दो से तीन डिग्री तक बढ़ा तापमान

विज्ञापन
गर्मी लगी तो अपनी टीशर्ट उतारकर ही धूप से बचने का सहारा बना लिया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। लगातार कई दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार से कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि रविवार को दिन में बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है। सोमवार को भी तेज हवा के साथ बारिश और बौछार होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, शनिवार सुबह भी कुछ स्थानों पर बूंदबांदी हुई, लेकिन इसके बाद भी गर्मी में राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले साल के मुकाबले मई मध्य में इस बार अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार के मुकाबले यह चार डिग्री तक कम है, लेकिन इसके बाद भी भीषण गर्मी से शनिवार को भी राहत नहीं मिली।
बृहस्पतिवार को इस सीजन का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 46.4, मंगलवार को 44.6 और सोमवार को 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम 45.5 और न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष मई मध्य में औसतन अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक का इजाफा हुआ है। मई 2019 और 2021 की बात करें तो मई मध्य में अधिकतम तापमान औसतन 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था।
-
...तो इसलिए पड़ रही ज्यादा गर्मी
इस बार गर्मी ज्यादा होने का कारण यह भी है कि सर्दियों के सीजन में बारिश होती रही लेकिन मार्च के बाद बारिश नहीं हुई। इससे वायुमंडल में नमी कम हो गई। आमतौर पर सर्दियां खत्म होने के दौरान फरवरी और मार्च में भी अच्छी बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा न होने के कारण मार्च से ही अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगा और मई में यह रिकार्ड 47 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
-
रविवार और सोमवार को अच्छी बारिश का अनुमान
रविवार और सोमवार को बदायूं और बदायूं के आसपास कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है। शनिवार सुबह भी कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर होने तक आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि रविवार और सोमवार को दिन में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बदायूं और बदायूं के आसपास कई स्थानों पर तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 और सोमवार को 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन आने वाले शुक्रवार से एक बार फिर से तापमान में इजाफा होने लगेगा।
-
आने वाले दिनों में अनुमानित तापमान
रविवार 42.1 30.9
सोमवार 39.8 28.1
मंगलवार 40.5 29.4
बुधवार 41.9 30.6
बृहस्पतिवार 45.6 21.9
शुक्रवार 44.2 32.2
-
तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी, बिजली सप्लाई डगमगाई
बदायूं। शनिवार देर शाम कई स्थानों पर आंधी और तेज हवा के साथ बूंदबांदी भी हुई। आंधी के कारण बिजली लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त होने से शहर समेत जिले में बिजली सप्लाई डगमगा गई। कस्बा फैजगंज बेहटा के कश्यप मोहल्ला में नीम का पेड़ गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण यहां जाम भी लग गया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी लाइनें क्षतिग्रस्त होने की खबर है। नवादा बिजली उपकेंद्र के टाउन और देहात फीडर की सप्लाई भी ठप हो गई। एक्सईएन प्रवेश कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। इनको दुरुस्त कर सप्लाई चालू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें