फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तो और झुलसाएगी गर्मी : 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

विज्ञापन
तेज धूप के बीच बच्चे को ढककर निकला युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। आने वाले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बादलों के बीच इस दौरान अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सोमवार को भी बादलों के बीच अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दोपहर के वक्त मामूली बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन तपन से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

इन दिनों अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 और न्यूनतम 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सप्ताह पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान मामूली बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी। आने वाले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का भी अनुमान बन रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में जिस तरह से इजाफा हुआ है वह अपने आप में रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष मई के महीने में औसतन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। इस बार मई के पहले दो सप्ताह में ही औसतन तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

-
दोपहर के वक्त सबसे बुरा हाल
दोपहर के वक्त तेज धूप के बीच गर्म हवा लपटों की तरह महसूस हो रही हैं। लू के थपेड़ों और तेज धूप के बीच लोग व्याकुल हैं। पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। जरूरत होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। दोपहर के वक्त प्रमुख व्यस्त इलाकों और बाजारों में भी सन्नाटा जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच डायरिया, चर्म रोग, हीटस्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून आने तक यही हाल रहेगा। इसमें अभी 20 से ज्यादा दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें