फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर तंत्र-मंत्र कर महिला के कुंडल ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक मंगलवार को एक महिला के तंत्र मंत्र कर टप्पेबाजों ने कुंडल ठग लिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी भावना शाम को टहलने के लिए घर से निकलीं थीं। वह टहलते हुए रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक पहुंची। तभी उन्हें दो युवक मिले। दोनों ने उन्हें राम राम करते हुए बताया कि वह हरिद्वार के पंडित है। वह बदायूं में भ्रमण पर आए हुए है। उन्होंने कुछ धार्मिक बाते करते हुए भावना को अपने झांसे में ले लिया। फिर भावना को उनकी परेशानी बताने लगे। इससे भावना उनकी बातों में आ गई। उन्होंने परेशानी दूर करने के बहाने भावना के कुंडल उतरवा लिए। उन्हें शुद्ध करने का बहाना बनाकर अपनी जेब में रख लिए। महिला को नजदीक की गली में ले गए। जहां तंत्र मंत्र का नाटक करते हुए फरार हो गए। बाद में महिला को ठगी का अहसास हुआ। तब महिला ने उन्हें तलाश किया लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गए थे।
महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने दोनों को उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें