फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन में 45 डिग्री के पार हो जाएगा तापमान

विज्ञापन
धूप से बचने को छाता लेकर निकली किशोरी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। तापमान में इजाफा लगातार जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार हो गया। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार होने का अनुमान है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप के कारण तापमान में बृहस्पतिवार के मुकाबले एक डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा। 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोगों ने सुबह और शाम को ही काम निपटारा बेहतर समझा। दोपहर के वक्त जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। महिलाएं और युवतियां तेज धूप से बचने के उपाय करती दिखीं, कोई छाता लेकर निकला तो किसी ने गमछे के सहारे धूप से बचने की कोशिश की। दोपहर के वक्त बाजारों में काफी कम संख्या में खरीदार दिखे।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मई के मध्य तक इसी तरह से तापमान में इजाफा होने का अनुमान है। अगले दो दिन में तापमान बढ़कर 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। फिलहाल बूंदाबांदी की संभावना कम है, लेकिन इस बीच तेज आंधी आने का अनुमान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें